उज्जैन के स्ट्रीट फूड हब में मालवा का स्वाद चख सकेंगे पर्यटक, जल्द होगा निर्माण

street food hub

Street Food Hub Ujjain: उज्जैन में महाकाल लोक के विस्तार के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। पहले जहां यह संख्या हजारों में होती थी वह अब लाखों तक पहुंच चुकी है। बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर अब खाने-पीने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब महाकाल लोक के पास ही स्ट्रीट फूड हब बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

1 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले इस हब में हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शुद्धता की पैमाने पर खरे उतरने के बाद ही यहां पर खाने-पीने की चीजों की बिक्री की जा सकेगी।

56 दुकान की तर्ज पर डेवलपमेंट

उज्जैन में बनाए जा रहे इस स्ट्रीट फूड हब को इंदौर की 56 दुकान के तर्ज पर डेवलप किया जाने वाला है। यह पूरी तरह से हाइजीनिक होगा और यहां बनने वाले खाने में भी आरओ का पानी इस्तेमाल किया जाएगा। लगभग 17 दुकानों का निर्माण होगा जिनकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। बेगमबाग की ओर से महाकाल लोक जाने वाले रास्ते पर इसे बनाए जाने वाला है।

उज्जैन का स्वाद

इस स्ट्रीट फूड हब में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोकल फूड को प्रमोट किया जा सके। महाकाल लोक निहारने के लिए देश के साथ विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें मालवा और उज्जैन के व्यंजनों का स्वाद चखाया जा सके इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि देश-विदेश में लोकल फूड की डिमांड बढ़ाई जा सके। इस मार्केट में दाल बाटी, देसी घी से बनी पूड़ी सब्जी और आलू के पराठे के स्टाल लगाए जाएंगे।

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

स्ट्रीट फूड हब में 17 दुकानें बनाई जाने वाली है। यहां पर उन व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी दुकान महाकाल लोक बनने के चलते प्रभावित हुई थी। जो लोग ठेले लगते थे उन्हें 814 स्क्वायर मीटर के क्षेत्र में डेवलप की जा रही तीन अलग-अलग साइज की दुकानों में अपना व्यापार करने का अवसर मिलेगा। यहां पर एक कॉरिडोर भी होगा। इस पूरी योजना पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews