उज्जैन: रणबीर-आलिया के बाद महाकाल मंदिर में छिड़ा नया विवाद, कलेक्टर को करना पड़ा बीच-बचाव

उज्जैन: रणबीर-आलिया के बाद महाकाल मंदिर में छिड़ा नया विवाद, कलेक्टर को करना पड़ा बीच-बचाव

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों पहले ही उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी विवाद देखा गया था। अब इस विवाद के बाद मंदिर में नया लड़ाई झगड़ा सामने आया है जिसमें कर्मचारी की आपस में झगड़ रहे हैं। लड़ाई झगड़े का लेवल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उच्च अधिकारियों का हस्तक्षेप भी काम नहीं आ रहा है। बता दे कि मंदिर की जितनी भी व्यवस्था है वह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ही देखी जाती है। प्रशासक के अधीन ही कर्मचारी, अधिकारी और पंडे पुजारी काम करते हैं और कलेक्टर मंदिर के अध्यक्ष होते हैं। इस संबंध में एक नया विवाद सामने आया है।

मंदिर के कुछ कर्मचारियों ने प्रशासक गणेश धाकड़ को शिकायत दर्ज कराई थी कि मंदिर के ही कुछ लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। बात की गंभीरता को देखते हैं प्रशासक ने समिति का गठन करते हुए अभिषेक भार्गव और रजनी खैर को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। लेकिन इस नोटिस के बाद मामला सुलझने की जगह और भी उलझ गया। दोनों कर्मचारियों ने नोटिस का जवाब तो नहीं दिया, बल्कि यह बोल दिया कि हम कलेक्टर के अधीन काम करते हैं, प्रशासक के अधीन नहीं। दोनों ने कहा कि कलेक्टर की ओर से गठित की गई समिति हमसे जवाब ले और इन्होंने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करवा दी है।

Must Read- Ujjain : पीएम मोदी करेंगे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण, आगमन से पहले जोरों पर भव्य स्वागत की तैयारियां

बता दें कि जब मंदिर समिति की ओर से गठित की गई कमेटी ने अपने डाक कर्मी के माध्यम से इन दोनों कर्मचारियों को नोटिस पहुंचाया, तो इन कर्मचारियों ने जवाब देते हुए यह बोल दिया कि प्रशासक कोई नहीं होते, वह कनेक्टर से जुड़े हैं इसलिए कलेक्टर ही समिति बनाएंगे। वह मंदिर समिति को जवाब देने नहीं आएंगे। इसके बाद अब कलेक्टर ने एसडीएम के निर्देशन में समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं।

पूरे विवाद को देखते हुए अब कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है और एक कमेटी गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews