इंदौर रोड पर होगा Ujjain Airport का निर्माण, 2000 एकड़ जमीन पर किया जाएगा विकास

Ujjain Airport

Ujjain Airport: उज्जैन में लंबे समय से एयरपोर्ट बनाने की कवायद चल रही है। जिस हिसाब से योजना पर काम किया जा रहा है उसे हिसाब से अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी एयरपोर्ट निर्माण शुरू होगा। अधिकारियों द्वारा लगातार जमीन का अवलोकन किया जा रहा है। लेकिन पहले जहां दताना मताना हवाई पट्टी के विस्तार की बात की जा रही थी। वहीं अब उज्जैन इंदौर रोड के बीच एयरपोर्ट बनाने की बात कही जा रही है।

ऐसा होगा एयरपोर्ट

उज्जैन में जो एयरपोर्ट बनाया जाने वाला है उसके लिए दताना हवाई पट्टी का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद 180 बैठक क्षमता वाले विमानों के लिए पांच रनवे बनाए जाने का प्रस्ताव राजस्व और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांगा गया था।

लेकिन अब एयरपोर्ट को लेकर जो योजना चल रही है उसके मुताबिक हवाई पट्टी के विस्तार के अलावा नए एयरपोर्ट निर्माण के लिए 2000 एकड़ की जमीन देखी जा रही है। यह जमीन शहरी सीमा से 20 किलोमीटर के दायरे में तय की जाएगी। इसके लिए डीजीसीए के नियमों का ध्यान रखा जा रहा है और जमीन की तलाश जारी है। उधर डीपीआर बनाने की तैयारी भी जारी है।

बढ़ जाएंगे भाव

उज्जैन इंदौर रोड पर एयरपोर्ट निर्माण होने से इस रोड पर और आसपास मौजूद जमीनों के भाव तेजी से बढ़ जाएंगे। यह क्षेत्र वैसे भी तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और एयरपोर्ट निर्माण के बाद विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। पिछले साल जब हवाई अड्डा बनाने का डीपीआर तैयार हुआ था। तब इसमें लागत 187 करोड़ 70 लाख रुपए रखी गई थी। लेकिन 2000 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण होगा तो इस पर काफी अधिक राशि खर्च होने का अनुमान है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews