उज्जैन: नरवर में आज लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर, सुलझाई जाएगी नागरिकों की समस्या

उज्जैन के नरवर ग्राम में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाने वाला है। यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुन मौके पर ही उसका निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
Ujjain

उज्जैन जिले के ग्राम नरवर में 14 अगस्त यानी आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाने वाला है। मुख्यमंत्री के आव्हान पर प्रदेश के हर जिले में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश जनता तक सभी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

आज ग्राम नरवर के निवासियों तक इस जिला स्तरीय शिविर के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ, योजना की पात्रता में आ रही समस्या का निवारण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण किया जाएगा। उज्जैन कलेक्टर द्वारा एक मीटिंग के जरिए इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उसका तुरंत निराकरण करने, पात्र हितग्राहियों को योजनाएं का लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों का निरक्षण करने और सारी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं।

नरवर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को हर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले का पहला जन संवाद शिविर 7 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत उज्जैन के ग्राम खेमासा में लगाया गया था। इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उन्हीं के मार्गदर्शन में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया।

शिविर में इन योजनाओं का ले सकते हैं लाभ

इस जन विश्वास अभियान शिविर में नागरिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और समस्याओं का निराकरण भी हो रहा है। यहां सीमांकन, बंटवारा और खसरे में सुधार से लेकर विवादित नामांतरण के मामले मौके पर ही सुलझाए जा रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों के समाधान के साथ जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया जा रहा है।

शिविर में पात्र नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी के साथ समग्र आईडी की ई-केवाईसी, आधार कार्ड अपडेशन, किसानों के लिए फॉर्मर आईडी बनाने के साथ कृषि आदान की समीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों के आवेदनों की स्थिति की जांच करने के साथ नए पंजीकरण भी किए जा रहे हैं।

कैसे मिलेगा लाभ

जिला स्तरीय इस शिविर में अपनी समस्याओं को निराकरण और योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी विशेष प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। इसके लिए केवल नजदीकी ग्राम पंचायत या शिविर स्थल पर जाना होगा। यहां राजस्व, कृषि, पंचायत, स्वास्थ्य जैसे प्रत्येक विभाग की अलग-अलग डेस्क लगाई गई है। जिस भी विभाग से संबंधित समस्या का निराकरण चाहिए या किसी योजना का लाभ लेना चाहते हैं। उस डेस्क पर जाकर सीधा आवेदन कर सकते हैं। अपने साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और यदि राजस्व से जुड़ा मामला है तो जमीन से जुड़े दस्तावेज जरूर रखें, ताकि योजना का लाभ लेने और समस्याओं के समाधान के लिए इसे अधिकारियों के समक्ष पेश किया जा सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews