उज्जैन में आबकारी विभाग का एक्शन, नशे के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान, अवैध शराब जब्त

उज्जैन में आबकारी विभाग का नशे के विरुद्ध कड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए कई जगह से अवैध शराब के साथ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Ujjain

उज्जैन में नशे के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान पिछले कई दिनों से जारी है। रविवार रात को भी टीम ने शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। ये चेकिंग शहर और ग्रामीण इलाकों के होटल और ढाबों में की गई। इस दौरान टीम को अवैध शराब जब्त करने में कामयाबी भी मिली है।

आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी मुकेश रंधा के नेतृत्व में चलाए गए इस चेकिंग अभियान के तहत लगभग 11 मामले दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 40 किलो कच्ची शराब और 8 लीटर शराब जब्त की गई है।

कहां की गई कार्रवाई

पुलिस ने नागदा उज्जैन बाईपास पर चामुंडा ढाबे पर कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से शराब पिलाने और बेचने का काम चल रहा था। वहीं नागदा के टकरावदा में टीम को देखकर एक व्यक्ति अपना सामान छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके खिलाफ अज्ञात के तौर पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Ujjain

तराना और खाचरोद में भी कार्रवाई

इस अभियान के तहत पुलिस ने खाचरोद के पालना गांव में छापेमारी करते हुए कन्हैया लाल बागरी नाम के व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं बड़नगर में दो अलग अलग लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। तराना में सेवाराम मालवीय और नेपालसिंह राजपूत नाम के व्यक्ति को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया है। अवैध शराब और नशे के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews