उज्जैन: दशहरा मैदान पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, शहीदों के परिवारों का किया गया सम्मान

दशहरा मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण किया। यहां स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
Independence Day

उज्जैन के दशहरा मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। इसके बाद प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और परेड निकाली गई।

प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधी, स्कूली बच्चे और शहर के नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

दशहरा मैदान पर लहराया तिरंगा

मंत्री गौतम टेटवाल ने दशहरा मैदान पर जब तिरंगा लहराया तब मौके पर संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, डीआईजी नवनीत भसीन, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा सांसद अनिल फिरोजिया अधिकारी जनप्रतिनिधि स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजन शामिल हुए।

संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, परेड कमांडरों से परिचय, हर्ष फायर, राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान भी रखा गया। यहां स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी का प्रदर्शन किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। देश भक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

इन्हें किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिवार और देहदान करने वाले लोगों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण भी किया गया और मुख्य अतिथि ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews