उज्जैन सीएम हाउस पहुंचे अतिथि प्रोफेसर, मुख्यमंत्री को याद दिलाया स्थाई नीति का वादा

उज्जैन में रक्षाबंधन के दिन कुछ अतिथि प्रोफेसर सीएम हाउस के बाहर बैठे हुए दिखाई दिए। यह मध्य प्रदेश में अतिथि प्रोफेसर के लिए एक स्थाई नीति की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को अपना वादा याद दिलाने के लिए ये यहां पहुंचे थे।
Ujjain

उज्जैन में सीएम हाउस के बाहर अतिथि प्रफेसरों का जमावड़ा देखने को मिला। लगभग 55 से ज्यादा जिलों के अतिथि प्रोफेसर विक्रमादित्य शोधपीठ के सामने सीएम आवास के गेट पर बैठे हुए दिखाई दिए। यह सभी मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा याद दिलाने के लिए पहुंचे थे।

सीएम आवास के सामने बैठे यह अतिथि प्रोफेसर हरियाणा की तर्ज पर स्थाई नीति की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा नीति बनाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब तक इस घोषणा को धरातल पर नहीं उतारा गया है।

सीएम आवास पहुंचे अतिथि प्रोफेसर

सिम आवाज पर पहुंचे अतिथि प्रोफेसर यहां पर इसलिए एकत्रित हुए हैं क्योंकि उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से 10 जुलाई को भोपाल के रविंद्र भवन में उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में एक घोषणा की गई थी कि उनके लिए नई नीति बनाई जाएगी। इसके लिए रक्षाबंधन तब का समय तय किया गया था लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में ये सभी सीएम कम को राखी बांधकर उनकी घोषणा याद दिलाने के लिए पहुंचे थे।

हरियाणा की तर्ज पर हो नीति

इन अतिथि प्रोफेसर का कहना है कि मध्य प्रदेश में भी हरियाणा और अन्य राज्यों के तर्ज पर नीति बनाई जानी चाहिए। जिसके तहत आगे जाकर उन्हें स्थाई किया जा सके। वह कैसे दिखाई दिए की वह मुख्यमंत्री को भोपाल में किया गया उनका वादा याद दिलाने के लिए पहुंचे हैं। यहां कुछ महिला प्रोफेसर को भी देखा गया जिनका कहना था कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधकर बताया दिलाने के बाद ही यहां से जाएंगी। सीएम आवास के बाहर बैठे अतिथि प्रोफेसरों को मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा दिया गया। जिसके बाद सभी शोधपीठ के अंदर चले गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews