उज्जैन : बाबा महाकाल मंदिर में मोबाईल फोन बैन, नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु, VVIP और पुजारी

उज्जैन : बाबा महाकाल मंदिर में मोबाईल फोन बैन, नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु, VVIP और पुजारी

Ujjain. Mobile Ban In Mahakal Temple : उज्जैन बाबा महाकाल मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने के लगातार सामने आए मामलों के बाद अब एक बड़ा फैसला लिया गया है, अब महाकाल मंदिर से अंदर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

श्रद्धालु, वीवीआईपी, पुजारी इन पर लागू होगा नियम 

बताया जा रहा है कि मंदिर में अब श्रद्धालु अपना मोबाईल फोन अंदर नहीं ले जा सकेगे, वही इसके साथ ही मंदिर में दर्शन करने आने वाले वीवीआईपी भी अपना फोन अंदर लेकर नहीं जा पायेगे, यह नियम मंदिर के पुजारियों के लिए भी लागू रहेगा, बताया जा रहा है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में मोबाईल बैन किए जाने सहित और भी कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews