Ujjain News: अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बोले सीएम- मिलेगा निशुल्क इलाज

Ujjain News: अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बोले सीएम- मिलेगा निशुल्क इलाज

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के उज्जैन (ujjian) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शहर के पाटीदार हॉस्पिटल (patidar hospital) में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में अनेक मरीज भर्ती थे। जिनमें कुछ मरीज के झुलसे जाने की भी खबर सामने आ रही है।

वही शुरुआती जांच की माने तो आग ICU में लगी है। हालांकि सभी मरीज सुरक्षित है लेकिन झुलसे हुए मरीजों को इलाज किया जा रहा है। वही आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल मच गया है। बता दें कि आग लगने के बाद 80 मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं इनमें कुछ कोरोना के मरीज भी बताए जा रहे हैं।

Read More: MP News: कोरोना की चपेट में आए BJP सांसद, ट्वीट कर दी जानकारी

सभी मरीजों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए तत्काल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और कलेक्टर मौके पर मौजूद हैं। वहीँ आग बुझाने के प्रयास जारी है।1 दर्जन से अधिक दमकल मौके पर पहुंची। कई वार्ड जल गए हैं। आग पर काबू पाते हुए स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा गया है।

बता दें कि पाटीदार हॉस्पिटल, फ्रीगंज उज्जैन में आज आज 11:45 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। अस्पताल में 80 मरीज थे। जिन्हें पुलिस-प्रशासन द्वारा आधे घंटे के अंदर रेस्क्यू कर लिया गया है। 4 व्यक्ति जलने से घायल हुए हैं। जिनमे से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

अस्पताल की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 25 वाहन लगाए गए हैं। वहीं मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए 23 एंबुलेंस बुला ली गई है। इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि भविष्य में ऐसे हादसे हों उससे पहले सख्त कदम उठाए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews