Ujjain News: विक्रम उद्योगपुरी में शुरू होगा पहला उद्योग, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Employment

Ujjain Employment: देश सरकार की ओर से उज्जैन में विक्रम उद्योगपुरी (Vikram Udyogpuri) की स्थापना की गई है। जिले में व्यापार और रोजगार का स्तर बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब यहां पर 230 करोड़ की लागत से पहला उद्योग शुरू किया जा रहा है।

उद्योगपुरी में यूएस की एक कंपनी द्वारा केक, क्रीम और पेस्ट्री बनाने की फैक्ट्री की शुरुआत की जाने वाली है। 55 हजार 898 वर्ग मीटर में आरपीसीएल की फैक्ट्री यहां पर बनकर तैयार होगी। उद्योग में केक पेस्ट्री क्रीम और फ्रूट जेल बनाने का काम अत्याधुनिक मशीनों के जरिए होगा।

इतने लोगों को रोजगार

स्थानीय स्तर पर लगभग 200 लोगों ने रोजगार मिल सकेगा। वहीं को सप्लाई से जुड़े 1 लाख लोगों को रोजगार में सहायता मिलेगी। जून में इस फैक्टरी का काम खत्म होने की बात कही जा रही है और काम खत्म होते ही प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा। प्रोडक्शन इंचार्ज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यहां पर सारी मशीनें फॉरेन से लाकर स्थापित की जाएगी और इन्हीं के माध्यम से सारा मटेरियल तैयार किया जाएगा। उज्जैन के व्यापारियों को भी इस फैक्ट्री के खुल जाने के बाद बाहर से मटेरियल मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रास्ते का विवाद

जिस जगह पर फैक्ट्री का निर्माण किया जाना है वहां से रास्ते को लेकर गांव वालों और प्रशासन में विवाद चल रहा था। लेकिन तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी समेत अन्य अधिकारियों ने बातचीत कर समस्या का समाधान किया। इसके बाद 2022 में फैक्ट्री का निर्माण शुरू हुआ और अब 2023 में इसके पूरे होते ही प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। विक्रम उद्योगपुरी में ये पहला उद्योग शुरू होने के बाद अन्य उद्योग भी तैयार होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews