
Ujjain News : मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बैंक इंडिया की शाखा के पास लगी एटीएम गैलरी से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से 22,93,100 राशि सहित एक मोटरसाइकल बरामद की गई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला
बता दें कि मामला थाना खाचरौद का है, जब 5 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया के खाचरौद शाखा प्रबंधक नीलकमल ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि कैश डिपॉजिट मशीन से पासवर्ड वाले दरवाजे को तोड़कर चार कैसेट और कुल 22,93,100 रुपये चोरी की गई है। दरअसल, इस बात की जानकारी 3 अगस्त को हुई, जब कैशियर रुपये निकालने के लिए ई-गैलरी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि मशीन के पासवर्ड वाला दरवाजा गायब था और चार कैसेट भी चोरी हो गई थी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें पता चला कि 29 जुलाई की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच 2 व्यक्ति मोपेड से बैंक की ई-गैलरी में आए थे और कैश उड़ा ले गए थे। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने काले रंग का हेलमेट और रेनकोट भी पहन रखा था।
मुखबिर से मिली सूचना
वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें देखा कि एक अज्ञात बदमाश ई-गैलरी में बिना किसी तोड़फोड़ के बहुत कम समय में चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से निकल गया। पुलिस ने बैंक कर्मियों से पूछताछ की, तो यह पता चला कि 26 जुलाई को रितुराज सिंह निवासी बोरदिया मेंटेनेंस कार्य के लिए आया था। इधर, मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध रितुराज सिंह को कस्बा घिनोदा में स्थित एक चाय की होटल से पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसने ही अपने साथी शुभम जोशी से साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। दरअसल, आरोपी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान आरोपी ने पीछे से पासवर्ड देखकर उसे नोट कर लिया था।
[dgv_vimeo_video id=”995377221″]
उज्जैन से राजेश कुल्मी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

