चाकूबाजी के 2 आरोपियों का उज्जैन पुलिस ने निकाला जुलूस, अन्य की तलाश जारी

उज्जैन के चिमनगंज थाना पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। दो आरोपियों को पकड़ा गया है जबकि 5 अन्य पकड़ में नहीं आए हैं।
मुरैना: टपकती छत और सीलन भरे कमरों में पढ़ने को मजबूर 50 मासूम, 12 साल से एक ही हेडमास्टर फिर भी स्कूल बदहाल

उज्जैन पुलिस का अपराधों के खिलाफ कड़ा रुख देखने को मिल रहा है। बदमाशों पर लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में चिमनगंज थाना पुलिस का एक्शन देखने को मिला। पुलिस ने चाकूबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।

चिमनगंज थाना पुलिस द्वारा रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पहले और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद रात के समय इन्हें लेकर बापू नगर इलाके में पहुंची। यहां इनकी पिटाई करते हुए जुलूस निकाला गया।

चाकुबाजी में 7 आरोपी

बता दें कि चाकूबाजी की जो घटना हुई थी। उसमें पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन दो आरोपियों समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोलू और रोहित उर्फ दुर्लभ को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी  पकड़ में नहीं आए हैं। दोनों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछता चल रही है।

क्या है मामला

चाकूबाजी की ये घटना शनिवार की है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर इलाके और आसपास की बस्ती में रहने वाले युवक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। बेगम बाग में बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद यह लोग आगर रोड स्थित शराब की दुकान पहुंचे। यहां हाथ से मोबाइल गिरने की बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। इसमें तीन युवक घायल हुए थे। तिलकेश्वर के यश, भोला और नवीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

लगातार बढ़ रही घटनाएं

बता दें कि शहर में अपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 10 से 12 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में रहते हैं। इसके बावजूद भी क्षेत्र में लगातार अपराध देखने को मिल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews