उज्जैन में जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 12 जुआरी गिरफ्तार, कैश जब्त

उज्जैन के बिरलाग्राम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 12 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से ताश के पत्ते और नगदी बरामद की गई है।
Ujjain Police

उज्जैन में अवैध शराब, जुए, सट्टे और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अब ग्राम बिरला ग्राम में जुए की फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को पकड़ा गया है। इनके पास से ताश और नगद जब्त किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में बिरला ग्राम थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दबोचे गए 12 जुआरी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अशोक कॉलोनी बिरलाग्राम स्थित अनिल भाटिया के घर के पीछे बनी टपरी पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर रात 11 बजे पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेलते हुए 12 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 21300 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

इनके विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस ने प्रवीण पिता जगदीश, उम्र 34 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, घनश्याम पिता शंकरलाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, शिवाजी स्कूल के पास, बिरलाग्राम, दीपक पिता बाबूलाल चंदन, उम्र 31 वर्ष, निवासी बीसीआई क्लब के पास, बिरलाग्राम, भीम पिता नंदू प्रसाद, उम्र 42 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, निश्चय पिता भरतलाल की इग्यात्ररा, उम्र 27 वर्ष, निवासी जी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, दिनेश पिता रामचंद्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी सी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, त्रिलोक पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी पासी आजादपुरा, बिरलाग्राम, सुमित पिता विनोद, उम्र 30 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, लोकेश पिता हीरालाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी जी-ब्लॉक टापरी, बिरलाग्राम, रफीक पिता अब्दुल, उम्र 58 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, अनिल पिता रंजीत, उम्र 49 वर्ष, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी, बिरलाग्राम, मदन पिता बाबूलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी जबरन कॉलोनी, बिरलाग्राम नाम के 12 जुआरियों को मौके से पकड़ है। इन सभी के विरुद्ध धारा 13 जून अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की धरपकड़ मुहिम के तहत की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews