उज्जैन: रिश्तेदार ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन: रिश्तेदार ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के भैरव गढ़ इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर धनड़ा भल्ला गांव में एक नाबालिग युवती के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी उसके बाद यह घटना सामने आई। मां ने अपनी बच्ची को साथ लेकर भैरव गढ़ थाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

इस नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार में अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया है। लड़की घर पर अकेली थी इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। शाम को जब लड़की की मां काम से वापस लौटी तो नाबालिग ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी मां को दी।

Must Read- Ranbir-Alia ने चिकनी चमेली पर जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

मां नाबालिक को साथ लेकर तुरंत ही भैरवगढ़ थाने पर पहुंची और आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीड़िता ने पूछताछ में आरोपी को अपना रिश्तेदार बताया है और पुलिस की ओर से केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews