उज्जैन में आज ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम, स्कूलों में बच्चों से मिलेंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा

उज्जैन में आज स्कूल चले अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि और अधिकारी बच्चों से संवाद करते हुए स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
Ujjain

उज्जैन में आज स्कूल चले अभियान के तहत स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम के तहत महापौर,
विधायक और सांसद सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

जिले में 15 जनप्रतिनिधि और 91 जिलाधिकारी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की ओर से सभी 91 अधिकारियों को अलग-अलग स्कूल आवंटित किए गए हैं। स्कूलों में पहुंच गए यह अधिकारी विद्यार्थियों से चर्चा करने के साथ ही अधोसंरचना और पढ़ाई की स्थिति का जायजा लेंगे। जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा गया है।

ये जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

सुजान प्रतिनिधि भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे उनमें सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल और सभापति कलावती यादव शामिल हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, आयुक्त आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट भी विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। यह उज्जैन के सांदीपनी स्कूल, मॉडल स्कूल, सांदीपनी स्कूल जीवाजीगंज, महाराजवाड़ा क्रमांक 3, नूतन इंदिरा नगर जैसे स्कूलों में जाने वाले हैं।

व्यवस्था का जायजा

कार्यक्रम के दौरान जो अधिकारी स्कूल पहुंचेंगे वह यहां की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और अधोसंरचना का निरीक्षण करने वाले हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें आगे की भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को भविष्य के सपने संजोने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews