रफ्तार फिर बनी हादसे की वजह, कार की टक्कर से लोडिंग वाहन चालक की मौत, कार सवार भी गंभीर घायल

उज्जैन के नरवर में एक लोडिंग वाहन चालक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Ujjain

उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां त्रिपाल बांध रहे एक लोडिंग वाहन चालक की तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ये हादसा एमआईटी ब्रिज से आगे की तरफ देखने को मिला। इस हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल है।

हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 11 से 12 बजे के बीच लोडिंग वाहन चालक श्रीपाल कुमावत सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर त्रिपाल बांध रहे थे। उसी समय यह रफ़्तार से आ रही कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

मौके पर ही तोड़ा दम

जब कार चालक ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी तो श्रीपाल कुमावत नीचे गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक को इलाज के लिए देवास पहुंचाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है।

त्रिपाल बांधने उतरे थे

नरवर थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीपाल, ताजपुर से अपने लोडिंग वाहन में लहसुन भरकर इंदौर मंडी लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनके वाहन से लहसुन की एक कट्टी गिर गई। इस पर श्रीपाल ने सड़क के किनारे वाहन रोका और कट्टी वापस वाहन में चढ़ाकर त्रिपाल बांधने लगे। उसी समय हादसा हो गया।

Ujjain

जांच कर रही पुलिस

जैसे ही घटना की सूचना मिली नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews