Ujjain: चोरी का आरोप लगाकर युवक को दी गई तालिबानी सजा, डर के मारे घर छोड़कर भागा पीड़ित

Ujjain: चोरी का आरोप लगाकर युवक को दी गई तालिबानी सजा, डर के मारे घर छोड़कर भागा पीड़ित

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में एक युवक को जंजीर से बांधकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। 2 लोगों ने उसे जंजीर से बांधकर लटका दिया और इतनी बेरहमी से मारा कि डंडा भी टूट गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है वह गांव छोड़कर चला गया है।

ये घटना उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र के सिजावता गांव की है। यहां रहने वाले अर्जुन मोंगिया ने एक युवक पर अपने खेत में पड़ी तलवार चोरी करने का आरोप लगाया और उसे बोरिंग लिफ्टर मशीन की जंजीरों से बांधकर लटका दिया और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान अर्जुन के साथ संजय जाट भी मौजूद था, जिसने युवक के साथ मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन ने 4 नवंबर को थाने में चोरी का आवेदन भी दिया था।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जी के दाम, देखें 11 नवंबर 2022 का मंडी भाव

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि घटना के बाद से पीड़ित डर के मारे गांव छोड़कर कहीं चला गया है और उसने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है।

घटना के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि आपसी रिश्तेदारी का मामला है और चोरी को लेकर भी मारपीट की गई है। ये भी बोला जा रहा है कि युवक यहां पर मजदूरी करने के लिए आया था। आरोपियों को पकड़े जाने या फिर फरियादी की शिकायत के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने सिजावता थाना टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews