उज्जैन में शातिर चोरों का कारनामा, दो मिनट में पुजारी की जेब से पार किया मोबाइल

उज्जैन में दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे ही घटना महाकाल थाना क्षेत्र में हुई जाने पुजारी की जेब से 80 हजार रुपए का मोबाइल गायब कर दिया गया।
Ujjain

उज्जैन में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस काफी सख्त है। नाइट पेट्रोलिंग भी की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। महाकाल थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली। जहां दिनदहाड़े एक पुजारी की जेब से 80 हजार का मोबाइल कुछ मिनट में पार कर दिया गया।

भीड़भाड़ भरे इलाके में हुई इस चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दो बदमाश थैली की आड़ में पुजारी की जेब से मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों को इस बात का भी डर नहीं है कि उनका ये कारनामा सीसीटीवी में कैद हो रहा है।

चोरी किया 80 हजार का मोबाइल

पीड़ित पुजारी रमेश ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पूजा पाठ का सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। यहां पर चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने खरीदी करते वक्त उन्हें आसपास से घेर लिया। एक बदमाश पीछे की तरफ खड़ा हो गया और दूसरे ने थैली की आड़ में उनकी शर्ट की जेब में रखा हुआ मोबाइल निकाल लिया। पुजारी के मुताबिक इस मोबाइल की कीमत 80 हजार रुपए थी, जो उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही खरीदा था।

बदमाशों की चल रही तलाश

यहां हैरानी की बात यह है कि वारदात करने वाले युवक जानते थे कि उनकी यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो रही है। पुजारी की जेब से मोबाइल निकालने के बाद एक युवक कैमरा की तरफ देखता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बारे में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाशने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews