उज्जैन के सिविल सर्जन का अश्लील वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, कलेक्टर ने हटाया

mms

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आज सुबह एक नर्स के साथ सिविल सर्जन का अश्लील वीडियो वाट्सअप ग्रुप्स पर वायरल हो गया। वीडियो का पता चलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।वही जब इस मामले की जानकारी कलेक्टर शशांक मिश्र को लगी तो उन्होंने सर्जन को तुरंत पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है यह वीडियो खुद सर्जन ने ऑपरेशन थिएटर में खुद के मोबाइल से बनाया था।

दरअसल, जिला अस्पताल की नर्सो ने स्टाफ नृर्सिग के नाम से एक वाट्सअप पर ग्रुप बना रखा है। रविवार सुबह इस ग्रुप पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सीविल सर्जन डाक्टर राजू निदारिया को ओटी में पदस्थ नर्स के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहे है। इस मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर शशांक मिश्रा ने सीएमएचओ एमएल मालवीय को डॉ. निदारिया पर कार्रवाई के आदेश दिए है। मालवीय ने कार्रवाई करते हुए निदारिया को पद से हटा दिया। वीडियो के वायरल होते ही जिला अस्पताल के डॉक्टरों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अभी साफ नहीं हो पाया है कि डॉक्टर ने खुद यह वीडियो दूसरों को भेजा है या यह किसी के हाथ लग गया और उसने इसे वायरल कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि नर्सिंग वाट्स ग्रुप पर सिविल सर्जन और नर्स के चार वीडियो वायरल हुए है। तीन अन्य वीडियो अत्यधिक आपत्तिजनक है। हालाकि यह वीडियो अभी सामने नहीं आए हैं। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में अधिकारियों को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चलती रही।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews