महाकाल की नगरी उज्जैन में कोरोना से बचाव का अनोखा तरीका

उज्जैन

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की महाकाल नगरी कहे जाने उज्जैन (Ujjain) के रहवासियों ने कोरोना से बचाव का एक अनोखा तरीखा खोज निकाला है।इसके तहत कुछ लोग बांस की मचान पर हवन यज्ञ कुंड बनाकर उसमें गूगल, कपूर अजवाइन, नीम शुद्ध देसी घी मिलाकर धुआं कर रहे है, ताकी वायरस का असर कम हो जाए और वातावरण शुद्ध हो।वही उन्होंने सभी से ऐसा करने की अपील की है।

यह भी पढ़े.. अगर ऐसा नहीं किया तो 15 मई के बाद बंद हो जाएंगे WhatsApp के यह सारे फीचर

दरअसल, उज्जैन की मक्सी रोड स्थित एक कॉलोनी के रहवासियों ने महामारी से छुटकारा पाने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। इसके तहत रहवासी गूगल, कपूर अजवाइन, नीम शुद्ध देसी घी मिलाकर हवन कर रहे है।रहवासियों का मानना है कि भारतीय संस्कृति ऋषि मुनियों के काल से यज्ञ आहुति की परंपरा का निर्वहन करती आ रही है, और प्रत्येक व्यक्ति घर घर मे इसे शुरू करें जागरूकता के लिए इसकी शुरुवात हमने की है।चुंकी ये कोरोना महामारी के कीटाणु हवाओ में फैले हुए है ऐसे में युवाओं बच्चो बुजुर्गों सबके लिए ये घातक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews