अग्निवीर भर्ती घोटाले का भंडाफोड़, यूपी एसटीएफ ने मेरठ से 2 ठगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उम्मीदवारों को ठगता था। एसटीएफ ने इस मामले में मेरठ और मुजफ्फरनगर के थानों में केस दर्ज कर लिया है।
MP POLICE

railway property thief

यूपी के मेरठ में यूपी एसटीएफ ने अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। नरेश कुमार और सचिन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उनके कब्जे से फर्जी एडमिट कार्ड, मार्कशीट, रबर स्टैंप, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और एक ऑल्टो कार बरामद हुई है।

एसटीएफ के अनुसार, यह गिरोह उम्मीदवारों को भारतीय सेना में भर्ती और मेडिकल टेस्ट पास कराने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। गिरफ्तार किए गए नरेश कुमार और सचिन मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उनके पास से बरामद सामान में दो फर्जी एडमिट कार्ड, एक मार्कशीट, दो हस्तलिखित पेज और अन्य फर्जी दस्तावेज शामिल हैं।

विभिन्न राज्यों में सक्रिय गिरोह

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उम्मीदवारों को ठगता था। एसटीएफ ने इस मामले में मेरठ और मुजफ्फरनगर के थानों में केस दर्ज कर लिया है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है।

घोटालों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई

यूपी एसटीएफ ने कहा कि इस तरह के घोटालों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भर्ती के नाम पर किसी भी तरह के लालच या फर्जी दस्तावेजों पर भरोसा न करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews