दिवाली से पहले सीएम का तोहफा, अब सीधे खाते में आएगी इन कर्मचारियों की सैलरी, 16-20 हजार मिलेंगे, 5 लाख तक मुफ्त इलाज

सीएम ने दिवाली से पहले सफाई कर्मचारियों की सैलरी सीधे बैंक खाते में भेजने और आयुष्मान कार्ड बनाने का ऐलान किया। इससे सफाईकर्मियों को पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
travel allowance

UP Employees News : उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मियों के लिए खुशखबरी है।दिवाली से पहले राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सफाईकर्मियों को बड़ी सौगात दी है।सीएम ने घोषणा की कि अब प्रदेश के सभी सफाईकर्मियों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा,जिससे उनका कोई शोषण नहीं कर पाएगा।इससे सफाई कर्मियों की सैलरी किसी ठेकेदार या किसी कंपनी के माध्यम से नहीं जाएगी बल्कि सीधे उनके खाते तक पहुंचेगी। सफाईकर्मियों को हर महीने 16,000 से 20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जो अब सीधे उनके खाते में जमा होगा

सभी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ

सीएम योगी ने यह भी घोषणा की कि सभी सफाईकर्मियों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त हो सकेगा। दीपावली से पहले यह संदेश भी दिया कि हर “स्वच्छता मित्र” इस त्यौहार पर स्वच्छता मिशन का हिस्सा बने और सुनिश्चित करें कि “हर गरीब के घर में दीपक जले और मिठाई पहुंचे।”

फरवरी में बढ़ाया गया था वेतन

गौरतलब है कि फरवरी में महाकुंभ समाप्त होते ही राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली से पहले सफाई कर्मियों की सैलरी में 2 हजार रुपए की वृद्धि का ऐलान किया था।इस वृद्धि के बाद अब कर्मचारियों को 14 हजार की जगह 16 हजार रुपए महीने मिलते है।अप्रैल से बढ़े हुए वेतन का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है।इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर अपना योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस देने की भी घोषणा की थी। सीएम ने यह भी कहा था कि हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों के डीए-बोनस पर अपडेट

केन्द्र सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए बढ़ा दिया है और अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार भी अपने कर्मचारियों का 1 जुलाई 2025 से 3 फीसदी डीए बढ़ाने की तैयारी में है। इससे 16 लाख कर्मचारी व 12 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।पांचवें और छठवें वेतनमान वाले राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा बाद में होगी।इसके अलावा 14.82 लाख कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान संभव है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews