मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, पट्टा वितरण कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, यह डबल इंजन सरकार की सेवा और संवेदना का प्रमाण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारी सरकार में वर्ष 2017 के बाद प्रदेश को किसी जातीय चश्मे से नहीं देखा गया, पर्व और त्योहार के पहले उत्सव का माहौल होता है।
CM Yogi Adityanath Bahraich

CM Yogi Adityanath Bahraich

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में  118 हितग्राहियों को 21.55 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया एवं 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और आवास के लिए भूमि के पट्टों के वितरण किया, मुख्यमंत्री ने लाभार्थी परिवारों को शुभकामनायें देते हुए समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर इन परिवारों को भुलाने को लेकर निशाना साधा।

योगी ने कहा आज हम सब बहराइच में उन 500 लोगों के पुनर्वास के कार्यक्रम में शामिल हुए है जिनको पिछली सरकारों ने भुला दिया था,जिन्हें पिछली सरकारों ने पूछा नहीं था, इन लोगों के लिए उनकी कभी संवेदना नहीं जागी,  आज उन परिवारों को एक नए जीवन के लिए आगे बढ़ाने के लिए भरथापुर गांवों के लोगों के धनराशि और कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान करने आया हूँ।

योगी ने कहा नवरात्रि का अवसर है और मैं इन सभी लोगों का अभिनन्दन करता हूँ, उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से जो काम हो रहा है वो डबल इंजन सरकार की सेवा और संवेदना का प्रमाण है जो दिखाता है कि हमारे लिए सेवा और संवेदना जाति, पंथ ,सम्प्रदाय से ऊपर है।

समाजवादी पार्टी की सरकार पर योगी का निशाना 

योगी ने कहा यह होती है जनता की सरकार, जिसमें कोई भेदभाव नहीं होता, लेकिन जो लोग PDA की बात करते हैं जब ये सत्ता में आते थे तो केवल परिवार तक सीमित हो जाते थे, भरथापुर के यादव और यहां की पिछड़ी जाति के लोग याद नहीं आ रहे थे । जाति के नाम पर बांटने वाले लोग दंगाइयों को प्रश्रय देते थे, पर्व और त्योहार के पहले सन्नाटा छा जाता था उन्होंने कहा हमारी सरकार में वर्ष 2017 के बाद प्रदेश को किसी जातीय चश्मे से नहीं देखा गया, पर्व और त्योहार के पहले उत्सव का माहौल होता है।

डबल इंजन की सरकार आपके हितों के लिए कार्य कर रही

भाजपा की डबल इंजन सरकार आज बिजली, सड़क तथा पीने के लिए शुद्ध पेयजल के साथ ही गरीबों को उनका हक भी उपलब्ध करवा रही है, डबल इंजन की सरकार आपके हितों के लिए कार्य कर रही है। आज आपदा में सेवा, सेवा में संवेदना और संवेदना में समाधान का रास्ता सरकार निकाल रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews