
CM Yogi Adityanath launches Bharat Taxi in Lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, योगी ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले तो यूपी में भैंसा चोरी हो जाता था, टैक्सी के टायर चोरी हो जाते थे, लेकिन अब सब बदल गया है अब ऐसा करने वाले जानते हैं कि कुछ गलत किया तो अगले चौराहे पर इलाज की व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यदि अच्छी लीडरशिप हो, अच्छी सोच हो तो सहकारिता समृद्धि का कारण बनता है और यदि लीडरशिप गलत हो समाज में अराजकता का कारण भी सहकारिता बन सकता है उन्होंने कहा जैसे देश में 2014 के पहले माहौल बने अगया उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले माहौल बनाया गया सहकारिता भी उससे अछूता नहीं रहा लेकिन हम आभारी है प्रधानमंत्री मोदी के, कि उन्होंने सहकारिता मंत्रालय अलग से गठित किया जिससे सहकारिता के बारे में सोच विकसित हुई।
भारत टैक्सी केवल सवारी ढोने का काम नहीं भारत की गति में प्रगति का काम
योगी बोले इसी का परिणाम हमें देखने को मिल रहा है कि जिन लोगों के बारे में कोई सोचता नहीं था वो टैक्सी ड्राइवर थ्री व्हीलर ड्राइवर अब रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे और बदले में उन्हें 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा कवर मिलेगा, अभी तक इन लोगों को कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं थी इन लोगों को इनके हाल पर छोड़ दिया गया था ये पहली बार हो रहा है कि टैक्सी ड्राइवर के बारे में सरकार सोच रही हैं, योगी ने कहा जब कोई ड्राइवर अपनी गाड़ी पर भारत टैक्सी लिखा बोर्ड लगाएगा तो उसे महसूस होगा कि ये केवल सवारी को ले जाने का काम नहीं है ये भारत की गति को प्रगति में बदलने का काम है।
किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा
योगी ने कहा आज हमने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ को लॉन्च किया है। पहले ग्रामीण विकास बैंक से किसानों को लोन 11 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता था इसलिए हमने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दर कम की है हमने इसे 6 प्रतिशत किया है योगी ने कहा अन्नदाता किसान खुशहाल होगा तो भारत खुशहाल होगा। किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा सहकारिता का क्षेत्र जितना मजबूत होगा भारत उतना मजबूत होगा।
योगी बोले पहले भैंसा गाड़ी से भैंसा और टैक्सी से टायर चोरी हो जाते थे
योगी ने कहा 2017 के पहले यूपी की क्या स्थिति थी लोग जानते हैं यहाँ महीनों कर्फ्यू रहता था, दंगे होते थे अराजकता चरम पर थी, लोग टैक्सी में बैठते थे तो किराया नहीं देते थे, पता चला कि सत्ताधारी दल से जुड़े कुछ गुंडे टैक्सी में बैठे और उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को मार दिया और टैक्सी लेकर भाग गए , दो पहिया , तीन पहिया , चार पहिया गाड़ी छोडिये यदि कोई भैंसा गाड़ी से भी जा रहा है और यदि वो कहीं उतरा तो पता चला कि उसका भैंसा ही चोरी हो गया गाड़ी वहीं खड़ी रह गई, टैक्सी कहीं खड़ी की तो टायर गायब हो गए ये हालात थे, लेकिन आज बेहतर हालात हैं, अब अब कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता, चोरी नहीं होती यदि कहीं चोरी हुई तो अगले चौराहे पर ‘इलाज’ की व्यवस्था भी है।
अब कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता…
क्योंकि अगले चौराहे पर 'इलाज' की व्यवस्था भी है… pic.twitter.com/N5H66XBdxg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 23, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

