योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों से किया संवाद, बोले- उत्तर प्रदेश बीमारू नहीं, भारत की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ है

योगी आदित्यनाथ ने कहा विजन डॉक्यूमेंट उत्तर प्रदेश की आगे की कार्य योजना को बनाने का माध्यम बनेगा, मैं चाहूंगा कि इसमें सभी सम्मानित महापौर, चेयरमैन व पार्षदों के सुझाव आएं, योगी ने कहा परिवारवादी, जातिवादी राजनीति नहीं विकास हमारा एजेंडा होना चाहिए ।
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिकाओं एवं 545 नगर पंचायतों के सम्मानित अध्यक्षों, सदस्यों सहित कुल 13,800 जनप्रतिनिधियों के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विषय पर वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की सिद्धि हेतु सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि गण अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले 11 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है और भारत के बारे में दुनिया का जो नजरिया है वो भी बदलते देखा है, भारत को एक बढ़ती आर्थिक ताकत के रूप में हम देख रहे हैं हर क्षेत्र में भारत की सफलता अभूतपूर्व है, ये प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप का ही परिणाम है और उन्हीं की प्रेरणा से हमें साढ़े आठ साल पहले उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तब में और आज में व्यापक परिवर्तन हुआ है।

आज हमारी इंटरस्टेट कनेक्टिविटी बेहतर है

2017 के पहले उत्तर प्रदेश में कोई निवेश के लिए नहीं आता था। बिजली नहीं थी, सुरक्षा का माहौल नहीं था। आज हमारी इंटरस्टेट कनेक्टिविटी बेहतर है। हमने हर जिला मुख्यालय को फोरलेन की कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा है। 06 शहर मेट्रो के साथ जुड़ चुके हैं, देश की पहली रैपिड रेल उत्तर प्रदेश के अंदर संचालित है।

आज 45 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव हैं

योगी ने कहा कि जिस प्रदेश में पहले निवेश नहीं आता था, आज 45 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव हैं 15 लाख जमीन में उतार चुके है इसमें 60 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दे चुके हैं,  2017 से पहले परंपरागत उद्यम मृतप्राय हो गया था, ‘One District-One Product’ के माध्यम से उसे पुनर्जीवित किया गया है। 2 करोड़ से अधिक लोगों ने उसमें रोजगार प्राप्त किया है। आज 8.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने में हम सफल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदल चुकी है

उन्होंने कहा प्रदेश वही, तंत्र वही लेकिन विकास  करने की इच्छा शक्ति का परिणाम ये हुआ है कि आज उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदल चुकी है, आज प्रयागराज में महाकुंभ होता है 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आता है अयोध्या की काशी की तस्वीर बदल गई है, आज लोग लखनऊ को पहचान नहीं पाते, मथुरा वृन्दावन को पहचान नहीं पाते आगरा बदल गया है मेरठ स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित हो गया है, पहले अँधेरे में लोग रहते थे गड्डे वाली सड़कें थीं आज एलइडी स्ट्रीट लाइ वाली अच्छी सड़कें हैं।

आज कोई उत्तर प्रदेश को बीमारू नहीं कह सकता

योगी ने कहा 14 लाख सीसी टीवी कैमरे नगर निकायों में लगे हैं जिनमें नगर विकास विभाग, गृह विभाग और लोगों ने अपने स्तर पर लगाये हैं जो सेफ सिटी के कांसेप्ट को पहली बार प्रभवि ढंग से लागू करने में सफलता मिली है ये सब टीम भावना का प्रयास है जो लोग कहते थे उत्तर प्रदेश बीमारू है आज कोई बीमारू नहीं कह सकता है। आज उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ बना हुआ है।

‘पंच प्रण’ के साथ सभी नगर निकायों को जोड़ना है 

योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 के विकसित भारत के लिए विजन डोक्यूमेंट की बात की थी और उसमें पंच प्रण की बात की थी विरासत का सम्मान , गुलामी की मानसिकता को समाप्त करना, देश की सुरक्षा करने वालों के प्रति सम्मान का भाव,  सामाजिक एकता और नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करना, मैं प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘पंच प्रण’ के साथ सभी नगर निकायों को जोड़ने के लिए आपके बीच आया हूं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews