शामली से सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ये जिन्ना के अनुयायी…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए शामली पहुंचे। यहां मंच से जनता को संबोधित करते थे उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली पहुंचे। जहां उन्होंने 581 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा है।

सीएम योगी ने मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जुबान हमला किया है। उन्होंने दोनों पार्टी के लोगों को जिन्ना का उपासक बताया। चलिए जान लेते हैं उन्होंने क्या कहा है।

क्या बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक समय शामली में भय और दहशत का माहौल था। हर जगह गुंडागर्दी होती थी और लोग पलायन करने को मजबूर हो गए थे। बेटियां घर से निकलने में डरती थी और किसान आत्महत्या कर रहे थे। लेकिन आज स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है।’ सीएम ने कहा कि ‘2015 में हत्या के शिकार हुए परिवार से मुलाकात हुई थी। तब संकल्प लिया था कि माफिया और अपराधियों की जगह केवल जेल या जहन्नुम होगी और उसे संकल्प को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को पता है कि अपराध करने पर जेल या जहन्नुम जाना होगा।’

सपा-कांग्रेस को कहा जिन्ना का अनुयायी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। ये लोग जिन्ना के अनुयायी हैं। इन्हें जब भी मौका मिलेगा ये आपको बाटेंगे जाति के नाम पर क्षेत्र के नाम पर। विकास में लूट खसोट करेंगे, अराजकता फैलाएंगे। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करेंगे।’

Video Credit: IANS

नौकरियों पर था सिंडिकेट का कब्जा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौकरियों पर सपा का सिंडिकेट कब्जा कर लेता था और युवाओं से अवसर छीन जाते थे। अब प्रक्रिया पारदर्शी और सभी को समान अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने आरोपी लगाया कि 2017 से पहले राम भक्तों पर गोली चलवाते थे। जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे। रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देते थे, कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन रोकते थे। लेकिन डबल इंजन की सरकार पश्चिम उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार कर रही है।

Video Credit: ANI

मुख्यमंत्री ने कावड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अब यात्रा बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से निकल रही है। सरकार सुविधाओं और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रही है। उन्होंने सभी कावड़ संघ से अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। वहीं हुड़दंग करने वालों से दूर रहने और उन्हें समाज से बाहर करने की बात कही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews