दिशा पाटनी के पिता को सीएम योगी ने लगाया फोन, बोले- फायरिंग करने वालों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार, छह टीमें जांच में जुटी हैं और ढाई हजार सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है।
दिशा पाटनी के पिता को सीएम योगी ने लगाया फोन, बोले- फायरिंग करने वालों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने परिवार को दहशत में डाल दिया है। 11 और 12 सितंबर की रात दो अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर 9 राउंड गोलियां चलाईं, जिनके निशान दीवारों पर अब भी दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा के पिता जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री योगी ने जगदीश पाटनी को आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। जगदीश ने मीडिया को बताया कि सीएम ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि पूरा प्रदेश उनके साथ है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी।

ढाई हजार सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के अनुसार, छह टीमें जांच में जुटी हैं और ढाई हजार सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है। कुछ टीमें अन्य राज्यों में भेजी गई हैं, जबकि टोल प्लाजा और संदिग्ध वाहनों का डेटा भी खंगाला जा रहा है। सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से अपराधियों का राष्ट्रीय डेटा भी जांचा जा रहा है।

दिशा पाटनी का परिवार डर के साये में

घटना के बाद से दिशा पाटनी का परिवार डर के साये में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो मोबाइल नंबरों के आधार पर बाहरी राज्यों से सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews