यूपी विधानसभा में भाषा पर बहस, समाजवादियों पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये आमजन के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं

योगी ने कहा समाजवादी अपने बच्चे को अंग्रेजी पढ़ाएंगे लेकिन यदि सरकार सभी बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाना चाहती है तो ये कहेंगे उर्दू पढ़ाओ ? यानि ये उसे मौलवी बनाना चाहते हैं ‘कठमुल्लापन’ की ओर देश को ले जाना चाहते हैं, ये नहीं चल सकता है।
UP Assembly CM Yogi

UP assembly news : उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हुआ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के बाद विपक्ष की एक मांग पर सदन में हंगामा हो गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मांग पर समाजवादी पार्टी पर जमकर भड़क गए, उन्होंने कहा इनका चरित्र दोहरा हो चुका है ये आम जनता के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के पहले ही दिन भाषा और बोली को लेकर पक्ष और विपक्ष में बहस हो गई, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने फ्लोर लेंग्वेज में अंग्रेजी को हटाकर उर्दू को रखने की मांग कर दी उन्होंने अंग्रेजी को जबरन थोपने का भी आरोप लगाया, इतना सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भड़क गए, उन्होंने पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया और कहा इनका चरित्र हो दोहरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों भोजपुरी, अवधी , ब्रज और बुन्देलखंडी को इस सदन में सम्मान मिल रहा है और हमारी सरकार तो इन सबके लिए अलग अलग एकेडमी खोलने के लिए भी कदम बढ़ा रही है ये सब हिंदी की उप भाषाएँ है यानि बेटियां हैं भाषा की समृद्धि का आधार हैं हम सबको इसका स्वाग त करना चाहिए।

उन्होंने कहा हाँ प्रत्येक तबके के प्रतिनिधि शामिल है, अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की आवाज को भी इस सदन में मुखरता मिले इसके लिए यदि कोई सदस्य हिंदी में धारा प्रवाह नहीं बोल सकता है यो उसे भोजपुरी, अवधी , ब्रज और बुन्देलखंडी में अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन ये क्या बात है कि वो इन भाषाओँ में न बोले और उर्दू में बोले आप इसकी वकालत कर रहे हैं।

योगी का तंज- अपने बच्चों को भेजेंगे इंग्लिश पब्लिक स्कूल और दूसरों के…

उन्होंने कहा मैं इसीलिए कहता हूँ आप समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है कि अपने बच्चों को भेजेंगे इंग्लिश पब्लिक स्कूल में और दूसरों के बच्चों को कहेंगे कि गाँव के उस विद्यालय में पढ़ें जहाँ संसाधन भी नहीं है योगी ने कहा आपने पहले भी भोजपुरी का विरोध किया अवधी बुन्देलखंडी का विरोध किया लेकिन इन बोलियों का सम्मान होना चाहिए हमारी सरकार का यही प्रयास है।

समाजवादी पार्टी का यही ढोंग है हर अच्छे कार्य का विरोध करेंगे

योगी ने कहा समाजवादी पार्टी का यही ढोंग है हर अच्छे कार्य का विरोध करेंगे हर वो काम जो प्रदेश के हित में है देश के हित में है उसका ये विरोध करेंगे इसलिए मैं कहता हूँ कि इनके विरोध की निंदा होनी चाहिए। ये अपने बच्चे को अंग्रेजी पढ़ाएंगे लेकिन यदि सरकार सभी बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाना चाहती है तो ये कहेंगे उर्दू पढ़ाओ ? यानि ये उसे मौलवी बनाना चाहते हैं ‘कठमुल्लापन’ की ओर देश को ले जाना चाहते हैं, ये नहीं चल सकता है।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद की इस मांग पर हुआ हंगामा 

आपको बता दें विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने सदन में कहा उर्दू उत्तर प्रदेश की एक बोली यहाँ बहुत बड़ी संख्या में लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं इसलिए फ्लोर लैंग्वेज में अंग्रेजी के स्थान पर उर्दू को शामिल किया जाये उन्होंने कहा आज कितने गाँव हैं जहाँ लोग अंग्रेजी में बात करते हैं ये हमपर थोपी जा रही है इसलिए मैं इसका विरोध कर रहा हूँ , उनकी इसी बात पर योगी भड़क गए ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews