12 लाख पेंशनरों को तोहफा, महंगाई राहत में इजाफा, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, आदेश जारी, मई में खाते में बढ़कर आएगी पेंशन

14 लाख कर्मचारियों के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पेंशनर्स को तोहफा देते हुए महंगाई राहत में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। अब पेंशनरों को भी जनवरी 2025 से 2% बढ़ोतरी के साथ कुल 55% की दर से महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।
pensioners pension

UP Pensioners DR Hike : अक्षय तृतीया के पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लाखों पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है।कर्मचारियों और सिविल सेवा के अफसरों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद अब योगी सरकार ने पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 फीसदी की वृद्धि की है, जिसके बाद डीआर 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गई है।

नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी फरवरी और मार्च का एरियर अप्रैल की पेंशन के साथ दिया जाएगा, जो मई में मिलेगी। इसका लाभ प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा पेंशनरों को होगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। यह आदेश अखिल भारतीय सेवाओं के पेंशनर्स पर भी लागू होंगे लेकिन उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, स्थानीय निकायों और सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। उनके संबंध में संबंधित विभागों द्वारा अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

7th 6th 5th वेतन आयोग के कर्मचारियों का बढ़ा चुका है डीए

  • गौरतलब है कि हाल ही में पिछले महीने केन्द्र सरकार द्वारा  महंगाई भत्ते व राहत में वृद्धि करने के बाद हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और सिविल सेवा के अफसरों का डीए 2% बढ़ाया है जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है।नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी ऐसे में 3 महीने का एरियर अप्रैल की सैलरी के साथ मई में मिलेगा।
  • इसके अलावा योगी सरकार ने 5वेें वेतन आयोग का लाभ पाने वाले कर्मचारियों के डीए में 11% और छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का डीए 6% बढ़ाया है जिसके बाद अब 5वें वेतनमान पाने वाले कर्मियों को 455% की जगह 466% और छठे वेतनमान का लाभ पाने वाले कर्मियों को अब 246% की जगह 252 % डीए मिलेगा।नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी ऐसे में 3 महीने के एरियर के साथ अप्रैल की सैलरी मई में मिलेगी।

Pensioners DR Hike order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews