विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान फुल फॉर्म में दिखे सीएम योगी, शिवपाल यादव को कहा लठैत, नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले यूपी की छवि इतनी खराब थी कि बैंक कर्ज देने से कतराते थे, लेकिन अब डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों में पहुंचा दिया है। सीएम योगी ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की भी कड़ी निंदा की।
विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान फुल फॉर्म में दिखे सीएम योगी, शिवपाल यादव को कहा लठैत, नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की साख इतनी खराब थी कि कोई बैंक या वित्तीय संस्था राज्य को कर्ज तक नहीं देती थी, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि बड़े काम करने के लिए बड़े लक्ष्य रखने पड़ते हैं। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को नीचे से तीसरे पायदान से उठाकर देश के शीर्ष तीन राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘2016-17 में यूपी देश में सबसे पिछड़ों में था। कुछ जिलों का नाम सुनकर तो लोग होटल में कमरा देने से भी मना कर देते थे। सपा ने यूपी को बदनाम कर दिया था।’

‘चच्चू का असर आ गया है’

सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर भी चुटकी ली। उन्होंने शिवपाल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘मुझे लगता था कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घालमेल नहीं करेंगे, लेकिन लगता है कि चच्चू (शिवपाल यादव) का प्रभाव उन पर आ गया है।’ हालांकि, उन्होंने पांडेय की तारीफ करते हुए उन्हें पुराना समाजवादी बताया लेकिन यह भी कहा कि उनके पीछे लठैत शिवपाल यादव रहे हैं।

“हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं, तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है।”- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किसानों के मुद्दे पर अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए बताया कि 86 लाख किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

आर्थिक सुधार और निवेश का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई, जिससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना का जिक्र करते हुए मेरठ के ब्रास, गोरखपुर के टेराकोटा और भदोही की कालीन जैसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण आज यूपी निवेश का सपना बन चुका है।

योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर भी गर्व जताया कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री को दसवीं बार बजट पेश करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग और सीएजी ने भी प्रदेश के आर्थिक प्रबंधन की सराहना की है।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़ी निंदा

अपने संबोधन के अंत में सीएम योगी ने दिल्ली के भारत मंडपम में हुए यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर भी निशाना साधा। उन्होंने इसे एक ‘घृणित काम’ बताते हुए कहा, ‘ये लोग देश की कीमत पर सौदेबाजी करते हैं।’ उन्होंने युवाओं के लिए चलाई जा रही ‘सीएम युवा योजना’ का भी उल्लेख किया, जिसके तहत 1.10 लाख युवाओं को ब्याज मुक्त लोन दिया जा चुका है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews