आगरा के फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, CM योगी ने जताया दुख

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा का नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद राजकुमार चाहर ने दुख जताया।
Chhote Lal Verma

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। आगरा के फतेहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। छोटे लाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नोए़डा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि छोटेलाल वर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र में भी लोग उनके निधन पर दुखी है। छोटे लाल वर्मा साल 2022 में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। भाजपा और बसपा से दोनों दलों से चुनाव लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं वे 4 बार विधायक रह चुके हैं। अगर देखा जाये तो यूपी की राजनीति का एक वरिष्ठ राजनेता हम सब के बीच नहीं रहा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटेलाल वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि आगरा जिले के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक छोटे लाल वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद राजकुमार चाहर ने भी व्यक्त किया दुख

वहीं, आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने भी छोटे लाल वर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के लोकप्रिय विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews