राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर, 28 मार्च तक खाद्यान वितरण, ये होंगे पात्र, जानें अन्य डिटेल्स

UP Free Ration Distribution: ​उत्तर प्रदेश में मार्च महीने के राशन वितरण अभियान 28 मार्च 2026 तक चलेगा। इसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मुफ्त दिया जायेगा।
ration card e-kyc

उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। ​मार्च महीने के राशन वितरण का अभियान 12 मार्च से शुरू हो चुका है और यह 28 मार्च 2026 तक चलेगा। इसके तहत पात्र राशन कार्डधारकों को मुफ्त में गेहूं, चावल, बाज़रा, आदि का वितरण किया जाएगा। लाभार्थियों को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से तय तिथि तक राशन वितरित किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए है। उचित दर की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी, लेकिन दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच दुकानें बंद रहेंगी।

e-KYC अनिवार्य, आधार कार्ड से भी ले सकते है राशन

  • ध्यान रहे मुफ्त राशन का लाभ केवल उन धारकों को मिलेगा जिन्होंने e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके अलावा बिना e-KYC राशन कार्ड निलंबित हो सकता है, नाम लिस्ट से हटाए जा सकते हैं। निलंबित खाद्यान्न की स्थिति में  e-KYC कराने के बाद अगले महीने से राशन मिलेगा। सभी कार्डधारकों को 31 मार्च 2026 तक e-KYC कराना अनिवार्य है।
  • यदि किसी सदस्य का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं होता है, तो 1 अप्रैल 2026 से उस सदस्य के नाम पर मिलने वाला अनाज बंद किया जा सकता है। ​लाभार्थी ‘मेरा राशन’ ऐप के माध्यम से अपनी पात्रता और ई-केवाईसी का स्टेटस घर बैठे चेक कर सकते हैं।
  • यदि किसी लाभार्थी के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है या वह फट गया है, तो भी वह केवल अपने आधार कार्ड के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकता है। ई-पॉस (e-POS) मशीनों में इसके लिए नया विकल्प जोड़ दिया गया है। यह सुविधा उन प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष रूप से सहायक है जो घर से बाहर रहकर काम कर रहे हैं।

अंत्योदय कार्डधारकों को मिलता है 35 किलो राशन

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत प्रदेश में दो प्रकार के राशन कार्ड हैं। एक अंत्योदय और दूसरा पात्र गृहस्थी।
  • पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट (सदस्य) के आधार पर कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिल रहा है। इसमें प्रति व्यक्ति 2 किलोग्राम गेहूं, 1 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम बाजरा निर्धारित किया गया है।
  • अंत्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलो (11 किलो गेहूं, 10 किलो फोर्टीफाइड चावल, 10 किलो बाजरा) राशन मुफ्त में मिलता है। कुछ जिलों में अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का वितरण भी किया जा रहा है। इसकी कीमत 18 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। चीनी का वितरण पोर्टेबिलिटी के तहत नहीं होगा और लाभार्थियों को इसे अपनी मूल राशन दुकान से ही प्राप्त करना होगा।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews