IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 5 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश में 5 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। यूपीपीएससी के सचिव बदले गए हैं। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल (IAS Transfer) देखने को मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। अपर निदेशक, विशेष सचिव और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 8 अप्रैल को जारी किया गया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मिशन निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी रत्नेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं अकादमी लखनऊ के अपर निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग और डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ का कुल सचिव बनाया गया है। वह पहले विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं प्रति भूमि विकास विभाग और कारागार प्रशासन सुधार विभाग के पद पर कार्यरत थी।

UPPSC का नया सचिव कौन?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज का नया सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को बनाया गया है। इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग और डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के कुल सचिव पद पर कार्यरत थे। यूपीपीएससी के सचिव पद पर कार्यरत अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं प्रति भूमि विकास विभाग और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

इस हफ्ते हुआ आईएएस अफसरों का तबादला 

यूपी में इस सप्ताह की शुरुआत से ही तबादले का सिलसिला जारी है। 7 अप्रैल को 21 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति राज्य में की गई थी। शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कमल पूनिया को इटावा, मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर, हेमंत को आगरा, रिया सैनी को वाराणसी, शिवम सिंह को प्रयागराज, सलोनी गौतम मथुरा और श्वेता को लखनऊ जिले में तैनात किया गया है।

6 अप्रैल को दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश शासन पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। डॉ एमकेएस सुंदरम को वर्तमान पदों के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग, यूपी शासन के पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews