
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर रात 33 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कमिश्नर कौशल राज शर्मा का तबादला कर दिया गया है, उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। आईएएस लककु वेंकटेश्वर लू से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम पद वापस ले लिया गया है, बाकी सभी पदों पर बने रहेंगे।
यूपी आईएएस अफसर तबादले
- सत्येंद्र कुमार अब डीएम वाराणसी
- अविनाश कुमार गाजीपुर डीएम
- मृदुल चौधरी झांसी डीएम
- गजल भारद्वाज को महोबा डीएम
- महेंद्र सिंह तंवर कुशीनगर डीएम
- आलोक कुमार संतकबीरनगर डीएम
- अविनाश सिंह बरेली डीएम
- अंबेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला
- आजमगढ़ के डीएम नियुक्त हुए रविंद्र कुमार द्वितीय
- भदोही के नए डीएम शैलेश कुमार
- हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडे
- संजय कुमार मीणा बने वीसी, मेरठ विकास प्राधिकरण
- अनुभव सिंह को वीसी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ।
- गौरव कुमार को नगर आयुक्त, लखनऊ।
- शाश्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर।
- इंद्रजीत सिंह विशेष सचिव ऊर्जा और डायरेक्टर, यूपी-नेडा ।
- विशाल भारद्वाज बने विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय
- नवनीत सिंह चहल को भी विशेष सचिव, मुख्यमंत्री ।
- प्रेरणा शर्मा को निदेशक, सूडा ।
- उज्जवल कुमार अब होंगे एमडी, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन
- पुलकित खरे बने मिशन डायरेक्टर, कौशल विकास मिशन
- आर्यका अखोरी को विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- हर्षिका सिंह को सीडीओ, प्रयागराज बनाया गया
- शाहिद अहमद को सीडीओ, श्रावस्ती
- जगदीश को सचिव, गृह विभाग
- अभय बने सदस्य, राजस्व परिषद
- डॉ. वेदपति मिश्रा को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ।
- कौशल राज शर्मा को सचिव मुख्यमंत्री।
- एस राज लिंगम को वाराणसी कमिश्नर
- विशाल भारद्वाज को विशेष सचिव मुख्यमंत्री।
- शिशिर को विशेष सचिव सूक्ष्म लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग ।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

