IPS Transfer: एक साथ हुआ 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

 राज्य में एक साथ 9 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। एसपी और एसएसपी पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IPS Transfer 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। बिजनौर, संभल, बलरामपुर, गोंडा और सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गुरुवार की रात जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

बैच 2015 के आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडे को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मेरठ और झांसी एसएसपी बदले गए

मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब बीबीटीजीएस मूर्ति होंगे, जो पहले झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी विकास कुमार को सौंपी गई है, जो पहले पुलिस अधीक्षक बलरामपुर पद पर कार्यरत थे।

इन जिलों में नए एसपी नियुक्त

  • बिजनौर का नया एसपी कृष्ण कुमार को बनाया गया है, जो पहले संभल एसपी पद पर कार्यरत थे।
  • विकास चंद्र त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को अब पुलिस अधीक्षक संभल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मार्तंड प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई को स्थानांतरित करके बलरामपुर पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक पद पर विनीत जायसवाल को नियुक्त किया गया है।
  • चारू निगम, पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश 112 लखनऊ पद पर भेजा गया है।
  • गोण्डा पुलिस अधीक्षक पद आईपीएस अधिकारी अभिषेक को नियुक्त किया गया है, जो पहले बिजनौर एसपी पद पर तैनात किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews