दिन में गर्लफ्रेंड..रात में घरवालों की पसंद से रचाई शादी, एक दिन में दो शादियां करने के बाद युवक फरार

लोग शादी के लिए जानें कितनी तैयारियां करते हैं। एक शादी करने में महीनों की प्लानिंग, भारी खर्च और तमाम रस्मों-रिवाज निभाने पड़ते हैं। लेकिन गोरखपुर में एक युवक ने एक ही दिन में दो शादियां कर सबको हैरान कर दिया है। सुबह उसने प्रेमिका से कोर्ट मैरिज और रात में घरवालों की पसंद से शादी। लेकिन अब ये अनोखी शादी कानूनी पेंच में फंस गई है और पुलिस में शिकायत होने के बाद से युवक फरार है।
Shadi

Uttarakhand wedding rules

Man Marries Twice in a Day : शादी जीवन का बहुत खास अवसर होता है। ये ऐसा दिन है जो जीवनभर याद रखा जाता है..सेलिब्रेट किया जाता है। लोग बड़े धूमधाम से अपनी एनीवर्सरी मनाते हैं। लेकिन कोई शख्स एक ही दिन में दो शादियां कर ले..तो फिर वो अपनी एनीवर्सरी किसके साथ मनाएगा। क्या आधा दिन एक पत्नी के साथ, आधा दूसरी के साथ बिताएगा। या जेल की हवा खाएगा। ये बातें आपको कुछ अजीब लग सकती हैं..लेकिन  मामला ही कुछ ऐसा है जो इस तरह के अजीबोगरीब सवाल खड़े कर रहा है।

ये घटना उत्तरप्रदेश की है जहां एक युवक ने एक ही दिन में दो लड़कियों के साथ शादी रचा ली। लेकिन भारत का कानून इसकी इजाज़त नहीं देता है। इसीलिए पुलिस में शिकायत होने के बाद अब युवक फरार है। बता दें कि हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार एक व्यक्ति की एक समय में सिर्फ एक जीवित पति या पत्नी हो सकता है। दूसरी शादी तलाक या पहली पत्नी अथवा पति के न रहने की स्थिति में ही की जा सकती है। द्विविवाह (bigamy) कानूनी रूप से अवैध हैं और दंडनीय अपराध हैं।

क्या है मामला

ये घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है..जहां एक युवक ने एक ही दिन में दो शादियां कर ली। सुबह उसने अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की और उसी रात अपने घरवालों की पसंद की युवती के साथ सात फेरे लिए। हरपुर बुदहट इलाके के रहने वाले इस युवक का लगभग चार साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार युवती ने बताया कि उन्होंने पूर्व में मंदिर में शादी की थी और साथ रहने लगे थे। लेकिन इस बात से अनजान युवक के घरवालों ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो युवती ने कहा कि कोर्ट मैरिज कर लेते हैं, जिसके बाद घरवाले मान जाएंगे।

एक दिन में दो शादी करने के बाद फरार 

इसके बाद दोनों ने उसी तारीख को कोर्ट मैरिज कर ली..जिस तारीख पर युवक के घरवालों ने उसकी अरेंज मैरिज फिक्स की थी। लेकिन मामले ने नया मोड़ तब लिया जब उसी रात युवक ने अपने घरवालों द्वारा तय की गई शादी भी कर ली। और जब ये राज़  खुला तो प्रेमिका के होश उड़ गए। वो युवक के घर पहुंची लेकिन उसका कहना है कि उसके घरवालों ने उसे अपमानित कर भगा दिया। इसके बाद वो पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद से युवक फरार है और पुलिस में शिकायत होने के बाद उसके घरवाले भी कहीं चले गए हैं। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews