मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 31 जनवरी को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

चुनाव आयोग के निर्देश पर 31 जनवरी 2026 को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन नागरिक अपने मतदान केंद्रों पर जाकर सूची में अपना नाम जांच सकते हैं, नए नाम जुड़वा सकते हैं या किसी भी त्रुटि को ठीक करा सकते हैं।
Assam Voter List

नई दिल्ली: मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने एक अहम कदम उठाया है। 31 जनवरी 2026, शनिवार को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे, ताकि नागरिक आसानी से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सकें।

यह अभियान 6 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के सत्यापन और उसमें सुधार के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मतदान केंद्र पर क्या होगी व्यवस्था?

मतदाताओं की सुविधा के लिए हर मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यह डेस्क लोगों को फॉर्म भरने और अन्य प्रक्रियाओं को समझने में मदद करेगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी केंद्रों पर फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को भी अभियान की जानकारी देकर उनका सहयोग लिया जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

सूची से बाहर हुए लोगों के नाम भी होंगे प्रदर्शित

अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा 6 जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, उन मतदाताओं की एक अलग सूची भी दिखाई जाएगी जिनके नाम मृतक, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि या स्थानांतरित होने जैसे कारणों से हटा दिए गए हैं। यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर देने के लिए उठाया गया है।

कैसे जुड़वाएं या सही कराएं अपना नाम?

सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे 31 जनवरी को अपने बूथ पर जाकर सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

नया नाम जोड़ने के लिए: यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप घोषणा पत्र के साथ फॉर्म 6 भरकर अपने बीएलओ को जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, ECINET मोबाइल ऐप या http://voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष के हो गए हैं, वे भी फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

त्रुटि सुधार के लिए: अगर मतदाता सूची में आपके नाम, पते या किसी अन्य विवरण में कोई गलती है, तो उसे ठीक कराने के लिए फॉर्म 8 भरकर जमा करना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews