UP Weather: प्रदेश में फिर छाएंगे बादल, बारिश-बिजली और तेज हवा का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी , जानें अपने शहर का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम में 27 फरवरी से बड़ा बदलाव आएगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 1 मार्च तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, इस दौरान तेज हवा चलने के साथ बादल छा सकते है।
Weather Update

UP Weather Update : गुरूवार से फिर उत्तर प्रदेश का मौसम बिगड़ने वाला है।25 और 26 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।हालांकि इन दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर देर रात और तड़के सुबह के समय छिछला कोहरा छाने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 27 से 1 मार्च तक प्रदेश में बादल बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

3 दिन होने वाली इस बारिश से प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, इसके बाद न्यूनतम तापमान में उछाल आना शुरू हो जाएगा। 2 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा।मार्च के पहले सप्ताह में तेज धूप और गर्मी का अहसास होने लगेगा।

27 फरवरी से 1 मार्च तक मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट

  • 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें  पड़ने की संभावना हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।हालांकि हल्का कोहरा छाया रहेगा।
  • 28 फरवरी को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
  • 1 मार्च को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। छिछला कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather :  इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, बरेली, बदायूं, रामपुर, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और संभल जनपद समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews