School Holiday: स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी, डीएम का आदेश जारी, जानें यूपी के किस जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

SCHOOL HOLIDAYS : यूपी में घने कोहरे, गिरते तापमान और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों में अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है। कुछ जिलों में 10 जनवरी तो कुछ जिलों में 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।
school holiday news

उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। गिरते तापमान और घने कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने एक बार फिर कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां आगे बढ़ा दी हैं। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे। हालांकि शिक्षक स्कूल आकर विभागीय कार्य संपादित करेंगे।

मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के अयोध्या, प्रयागराज, बिजनौर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, आगरा, अलीगढ़, टुंडला और गौतमबुद्धनगर में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर, चित्रकूट जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

यूपी के किस जिले में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

​प्रयागराज में 15 जनवरी तक स्कूल बंद

समस्त स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 15 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश सभी सरकारी व निजी स्कूलों, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू रहेगा।

इन जिलों में 10 जनवरी तक स्कूल बंद

नोएडा, ​गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, पीलीभीत, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर और कन्नौज जिलों में जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ​बरेली, मुरादाबाद, बदायूं और बस्ती में प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि वाराणसी में कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां 9 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं।

इन जिलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित

शाहजहांपुर, ​औरैया, मथुरा और कासगंज में 14 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश सभी स्कूल निजी, सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा। बहराइच, लखीमपुर खीरी और फिरोजाबाद में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

UP SCHOOL HOLIDAY ORDER 

नोट: मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए छुट्टियों की अवधि में स्थानीय स्तर पर बदलाव हो सकता है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम पुष्टि के लिए अपने संबंधित स्कूल प्रबंधन या जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से संपर्क अवश्य करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews