School Holiday : छात्रों को राहत, फिर बढ़ी छुट्टियां, डीएम ने जारी किए आदेश, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday News : सर्दी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है, हालांकि शिक्षकों को स्कूल आकर विभागीय कार्य करना होगा।
school

कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश में जिला प्रशासन ने कई जिलों के स्कूलों में अवकाश आगे बढ़ा दिया है। परिषदीय स्कूलों में पहले से घोषित (31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक) अवकाश के अलावा, अन्य बोर्डों (CBSE/ICSE/मान्यता प्राप्त) के स्कूलों के लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।इसके अलावा 3 जनवरी 2026 को मोहम्मद हजरत अली के जन्म दिवस के मौके पर पहले से ही पूरे प्रदेश के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

4 जनवरी को रविवार के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में घना कोहरा और शीतलहर बनी रह सकती है, इसी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार (2 जनवरी) को करीब 24 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में आज स्कूल बंद

मुज़फ्फरनगर और गाजीपुर जनपद में 2 जनवरी 2026 को कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश रहेगा। कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगी। बागपत जनपद के समस्त स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू रहेगा।

यूपी के इन जिलों में छुट्टियां बढ़ाई गई

  • मथुरा : जिले में 8वीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। ये आदेश सभी शिक्षा परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू रहेगा।
  • कासगंज-फिरोजाबाद: 14 जनवरी तक प्री प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया हैं।
  • गाजियाबाद: कक्षा 1 से 12वीं तक सभी स्कूलों को 4 जनवरी, 2026 तक बंद रखने का फैसला किया है। यह आदेश डीएम रविंद्र मांदड़ के निर्देश पर जारी हुआ है। यह अवकाश सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई और बाकी सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू रहेगा।
  • लखनऊ-प्रयागराज: माध्यमिक स्कूल खुले रहेंगे लेकिन प्राथमिक स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्य व बोर्ड परीक्षा से जुड़े कार्य पूरे करेंगे।
  • गोरखपुर : कक्षा 1 से 10वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, स्ववित्तपोषित, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों में 2 और 3 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा। हालांकि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्य व बोर्ड परीक्षा से जुड़े कार्य संपादित करेंगे।

UP SCHOOL HOLIDAY ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews