यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू, अधिसूचना जारी, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

उत्तरप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
UP Assembly Winter Session 2025

उत्तरप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र की शुरुआत दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके साथ ऐसा माना जा रहा है कि योगी सरकार सत्र में चालू वित्तीय वर्ष  2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।

शीतकालीन सत्र में 10 से अधिक विधेयक पेश किए जाने की भी तैयारी है। वहीं सरकार का फोकस ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, स्वच्छ पेयजल, आवास समेत मूलभूत सुविधाओं पर रहने वाला है। इसके साथ कप सिरफ का मुद्दा भी सदन में बवाल मचा सकता है।

विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश भर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर विपक्ष पहले से ही हमलावर है। राज्य की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की परेशानियां और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष, सरकार पर सवाल खड़े कर सकता है।

विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र बेहद कार्य व्यस्त और राजनीतिक रूप से गर्म रहने वाला है। राज्य सरकार अपने दूसरे कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को सदन के पटल पर रखने की तैयारी में है। इसके साथ ही पिछले महीनों में जारी कई अध्यादेशों को विधेयक के रूप में लाकर उन्हें कानून का स्वरूप देने की योजना भी है।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews