उत्तर प्रदेश के इन 3 बाजारों में मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े, लेटेस्ट वैरायटी और कलेक्शन से है भरपूर

खरीदारी करने के शौकीन अक्सर मार्केट एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। मार्केट में जाने के बाद ही हमें पता चलता है की फैशन में क्या चल रहा है। चलिए आज उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुछ बाजारों के बारे में जानते हैं।
cheapest market

Cheapest Market: अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी के आउटफिट पहनने का शौक हम सभी को होता है। हम सभी चाहते हैं कि हम फैशन और स्टाइल में बने रहे और ट्रेंड के साथ चलते रहें। इसके लिए हमारा शॉपिंग करना बहुत जरूरी हो जाता है। यही कारण है कि आए दिन लोगों को मार्केट और मॉल से शॉपिंग करते हुए देखा जाता है।

खरीदारी करने के मामले में हर व्यक्ति का अपना बजट होता है। किसी को महंगे और ब्रांडेड आइटम्स खरीदने का शौक होता है तो कोई बजट वाली शॉपिंग करना पसंद करता है। वैसे बदलते हुए फैशन के दौर के साथ आजकल लोग ज्यादा महंगी चीज कम खरीदते हैं क्योंकि वह कुछ भी लंबे समय तक नहीं पहनना चाहते। अगर आप भी खरीदारी की शौकीन है और यूपी में रहते हैं तो हम आपके यहां के कानपुर में मौजूद कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां आपको बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी।

घूमनी मार्केट (Cheapest Market)

यह कानपुर के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। तो उसे 200 रुपए मीटर में एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाएंगे। आप यहां से जींस, टी शर्ट, पैंट, शर्ट जैसी चीजें भी किफायती दाम में खरीद सकते हैं।

परेड एरिया

ये कानपुर का सेंटर पॉइंट है, जहां पर हमेशा भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर कई सारी दुकाने हैं, जहां से जमकर खरीदी की जा सकती है। अगर आपको शादी की शॉपिंग करनी है तो यह मार्केट बेस्ट है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यहां 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की कीमत में बेहतरीन कपड़े खरीदे जा सकते हैं।

कर्नलगंज

यह कानपुर के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहां पर सबसे ज्यादा सलवार सूट और पैंट शर्ट बिकता है। यही मौजूद जनरल गंज बाजार में आप साड़ी और ब्लाउज की खरीदी कर सकते हैं। यहां सब कुछ सस्ते दामों में उपलब्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews