Transfer News 2025 : फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 23 अफसरों को नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

यूपी पीपीएस तबादला लिस्ट में सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) हरदोई ,नृपेंद्र को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी और निवेश कटियार को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112 में तैनाती दी गई है।
transfer 2026

transfer

UP Transfer News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। आज रविवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने 23 पीपीएस अधिकारियों (एडिशनल एसपी ) को इधर से उधर किया है।गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों और अपर पुलिस उपायुक्तों को नए कार्यक्षेत्रों में भेजा गया है। इस तबादला सूची  में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, कुशीनगर, एटा, हरदोई, बहराइच, फतेहगढ़, सहारनपुर समेत कई जनपदों के अफसर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश पीपीएस तबादले

  1. बीएस वी कुमार को उपसेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद
  2. सच्चिनानंद को अपर पुलिस अधीक्षक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ
  3. डॉ. संजय कुमार को उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी, पीएसी, सीतापुर
  4. सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), हरदोई
  5. नृपेंद्र को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी
  6. निवेश कटियार को अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी 112
  7. दिनेश कुमार पुरी को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), गोरखपुर
  8. संतोष कुमार द्वितीय अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में तैनात थे। उनका स्थानांतरण कर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर भेजा गया था पर उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
  9. सीताराम को अपर पुलिस अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ
  10. सिद्धार्थ वर्मा को कुशीनगर में अपर पुलिस अधीक्षक
  11. सुमित शुक्ला को अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में शामली
  12. ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर
  13. अशोक कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच
  14. राजकुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ
  15. संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) गोरखपुर
  16. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी, लखनऊ
  17. रामानंद कुशवाहा को अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस
  18. जितेंद्र कुमार प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नियुक्त
  19. चिरंजीव मुखर्जी को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  20. श्वेताभ पांडेय को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एटा
  21. आलोक कुमार जायसवाल को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़
  22. शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), सहारनपुर
  23. डॉ. राकेश कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) गाजीपुर

UP PPS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews