UP Board Exam 2026 : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए खबर, ये है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, विवरण जांच व संशोधन डेट पर भी अपडेट

अगर किसी छात्र का नाम,रोल नंबर या कोई और जानकारी गलत हो तो प्रिंसिपल 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक उसे ठीक कर सकते हैं।
Rajasthan CET 2026

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 तय की है। जो छात्र वंचित रह गए है वे इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।इसके बाद 30 सितंबर तक फीस और छात्र विवरण ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

फॉर्म में गलती सुधारने का मौका

  • विवरण जांच की प्रक्रिया 1 से 4 अक्टूबर तक होगी । अगर किसी छात्र का नाम,रोल नंबर या कोई और जानकारी गलत हो तो  5 से 8 अक्टूबर तक ठीक कर सकते है।10 अक्टूबर 2025 तक सभी स्कूलों को फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक के ऑफिस में जमा करानी होगी।
  • छात्र अपनी परीक्षा फॉर्म UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, पिता/माता का नाम, फोटो, विषय और अन्य विवरण सही-सही भरना अनिवार्य है।

जारी हुए ये भी निर्देश

  • यूपी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को साफ निर्देश दिए हैं कि सभी महत्वपूर्ण जानकारी सभी जिलों के स्कूलों तक पहुंचाएं। प्रिंसिपल परीक्षा शुल्क का चालान 5 कॉपियों में बनाएं। इसमें से 2 कॉपियां कोषागार ,1 कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक , 1 कॉपी बोर्ड ऑफिस और 1 कॉपी स्कूल अपने पास रखेगा।
  • जिला विद्यालय निरीक्षक को एक महीने के अंदर सभी कोषपत्रों का सत्यापन करके अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय सचिव को भेजनी होगी।
  • स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों के फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं।

कक्षा 9 और 11वीं के छात्रों के लिए नई तिथियां

UPMSP ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए अग्रिम पंजीकरण और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर तय की है। स्कूलों को छात्र विवरणों की जांच और सुधार करने का समय 28 से 30 सितंबर तक मिलेगा। यदि कोई संशोधन करना हो, तो 1 से 4 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। अंतिम रूप से फोटो युक्त सूची और challan 10 अक्टूबर तक जिला स्कूल निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews