आज वाराणसी से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री योगी, बच्चों को मुफ्त में मिलेगी ये सुविधाएं

देश भर में चलाए जा रहे हैं स्कूल चले अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश में भी इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद वाराणसी के स्कूल से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
UP Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी से स्कूल चलों अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। शैक्षणिक सत्र 2026 27 के अंतर्गत प्रदेश के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन किया जा सके और विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो इसलिए ये कदम उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री का ये कार्यक्रम वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में रखा गया है। यहां बच्चों का नामांकन करने के साथ उन्हें निशुल्क यूनिफॉर्म, बैग और किताबों का वितरण किया जाएगा। अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम रखा गया है। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियों और जनप्रतिनिधियों के संबोधन के जरिए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रबुद्धवर्ग इन कार्यकर्मों का हिस्सा होंगे और सभी को जागरूक करेंगे।

सरकार का क्या कहना

इस अभियान के संबंध में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित ना रहे। इसके लिए अधिकारियों को घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन किया जा सके ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान का पहला चरण 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews