UP में आज 33 जिलों में बारिश, 18-19 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, फिर सक्रिय होगा मानसून

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों में मानसून फिर सक्रिय होगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
IMD Weather Update

18 जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके असर से उत्तर प्रदेश में फिर झमाझम बारिश की प्रबल संभावना है। बुधवार को 33 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 47 जिलों में गर्मी और उमस का असर रहेगा।

अगले दो दिन तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं। इसके बाद 6-8 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। आज लखनऊ में शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक,  बंगाल की खाड़ी में 17 जुलाई से निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से 18 जुलाई को मानसून फिर सक्रिय होगा। इसके असर से 19 से 21 जुलाई के बीच दोनों संभागों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल 15 से 18 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बुधवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, सँभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, औरैया, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बलिया, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी ।
  • लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, जौनपुर , आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बलरामपुर, गोंडा और सिद्धार्थनगर में गर्मी और उमस।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews