उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट आज होगी जारी, ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा मतदाताओं का ब्यौरा

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज स्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता का सूची जारी की जाने वाली है। इस बार वोटरों की सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
UP Panchayat elections

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव के अंतिम मतदाता सूची बुधवार 10 जून यानी आज जारी की जाएगी। आयोग द्वारा इस सूची के प्रकाशन तिथि पांच बार बढ़ाई जा चुकी है लेकिन इस बार तारीख में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इस सूची के साथ करोड़ मतदाताओं के नाम सामने आएंगे और चुनाव को लेकर स्थिति भी साफ हो सकती है।

आयोग द्वारा 23 दिसंबर को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इस सूची में प्रदेश के 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज थे। इसमें 1.81 करोड़ नए नाम जोड़े गए थे और 21.08 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया था। वहीं 1.41 करोड़ नाम सूची से काट दिए गए थे। 2021 की मतदाता सूची में 12.29 करोड़ मतदाता शामिल थे।

आपत्तियों पर आए थे आवेदन

अंतिम सूची जारी होने के बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। इसके बाद देश भर से लाखों आवेदन आयोग पहुंचे थे। राजू निर्वाचन आयोग द्वारा इन सभी की सुनवाई कर समाधान पूरा कर लिया गया है।

डुप्लीकेट नामों का सत्यापन

अप्रैल और मई के महीने में बताता सूची में जो डुप्लीकेट नाम दर्ज हैं। उनके सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया गया था। यह प्रक्रिया पूरी हो गई है और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

ऑनलाइन देख सकते हैं जानकारी

इस बार राज्य के मतदाताओं के लिए आयोग तकनीक का भरपूर प्रयोग करने जा रहा है। सभी मतदाताओं को स्टेट वोटर नंबर जारी किए गए हैं। इनकी सारी जानकारी फोटो सहित ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति दो बार वोट नहीं डाल सकेगा। मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से मतदाता की पोलिंग बूथ पर फोटो खींची जाएगी। इसके बाद यह पता चल जाएगा कि इसने पहले वोट डाला है या नहीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews