Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी के तबादले, जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई पोस्टिंग

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य में 125 डिप्टी एसपी अफसरों के तबादले हुए हैं। जिसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। जानिए किस अधिकारी को कहां नई पोस्टिंग मिली है।
transfer 2026

transfer

उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन ​पुलिस विभाग में भी अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को पुलिस विभाग में बंपर तबादले हुए हैं। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। आदेशानुसार, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को तबादला किया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों की नई तैनाती जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस, रेलवे पुलिस सहित विभिन्न इकाइयों में की गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

ऐसा माना जा रहा है कि इतने बड़े स्तर पर डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले को उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना है। वहीं अधिकारियों के फेरबदल की बात करें तो आदेश के मुताबिक, जिन शहरों से अधिकारियों का तबादला हुआ है उसमें मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनौर, बागपत, बलरामपुर, बहराइच, बुलंदशहर सहित अनेक जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

देखें किसे कहां मिली तैनाती

निरीक्षक/ पुलिस उपाधीक्षक, कमलेश कांत का तबादला मुरादाबाद से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट किया गया है, जबकि सुनील कुमार सिंह को भदोही से बिजनौर भेजा गया है। इस आदेश में अरुण कुमार शुक्ला का नाम भी शामिल है जिन्हें जनपद गोण्डा (सम्बद्ध विशेष जांच) लखनऊ से हटाकर उन्हें जनपद कौशाम्बी में नवीन पदस्थापना मिली है।

वहीं मुकेश कुमार त्यागी को जनपद सहारनपुर से सहायक सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में भेजा गया है। जावेद इकबाल खान को जनपद खीरी से सोनभद्र में नियुक्त किया गया है। रनवीर सिंह यादव, बागपत से जनपद शाहजहांपुर, राम किशन को जनपद बाराबंकी से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में नियुक्त किया गया है।

वहीं, गंगाराम चौधरी निरीक्षक/ पुलिस उपाधीक्षक, एस.आई.टी.(ई0ओ0डब्ल्यू0) लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, ई0ओ0डब्ल्यू0 मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। शिव ठाकुर से सहारनपुर से मेरठ भेजा गया है। संदीप कुमार राय को अयोध्या से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज में नियुक्त किया गया है।

यूपी में 125 डिप्टी एसपी के तबादले की सूची

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews