राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय भवन का शिलान्यास कर बोले योगी, लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है, तो हर संस्था संवेदनशील बनती है

योगी ने कहा उत्तर प्रदेश देश का चौथा या पांचवा राज्य होगा  जिसके पास राज्य निर्वाचन आयोग का स्वयं का भवन होगा, मैं इसके लिए आप सबको बधाई देता हूँ। 
UP State Election Commission Office Building Foundation Stone Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को अवध विहार योजना, शहीद पथ में उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन लोकतांत्रिक और त्रिस्तरीय पंचायतों की व्यवस्था की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। योगी ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था अगर मजबूत है, तो हर संस्था अपने आप ही संवेदनशील बनती है, विकास के प्रति आग्रही बनती है।

योगी ने कहा आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है 544 नगर पंचायत, 199 नगर पालिका, 17 नगर निगम, 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायत के माध्यम से पूरी व्यवस्था को चुनाव की प्रक्रिया के साथ जोड़ने का काम करती है, उन्होंने कहा 12 करोड़ मतदाता पंचायती  राज व्यवस्था और स्थानीय निकाय चुनाव में भाग लेते हैं तब 8 लाख से प्रतिनिधि चुनकर जाते हैं।

सीएम योगी ने कहा ये लोकतंत्र की नीव को सुद्रढ़ करता है इसलिए पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय निकाय व्यवस्था यदि मजबूत है तो लोकसभा और विधानसभा में मजबूत जनप्रतिनिधि चुनकर जाते हैं जो वहां की आवाज बन जाते हैं पहचान को आगे बढ़ाते हैं, मुख्यमंत्री ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था यदि मजबूत है तो हर संस्था अपने आप ही संवेदनशील बनती है विकास आग्रही बनती है।

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश होना चाहिए

उन्होंने कहा आज इस अवसर पर ये दूरदर्शितापूर्ण कार्य है भविष्य को देखने का कार्य है क्योंकि हमारा भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया है कि 2047 तक भारत विकसित भारत होगा, तो विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश होना चाहिए इसलिए विकसित उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था भी उतनी ही विकसित होनी चाहिए यह आवश्यक है और उसकी नींव आज यहाँ रखी गई है।

आने वाले डेढ़ साल में 6 ये भवन 6 मंजिला हो जाना चाहिए

योगी आदित्यनाथ ने कहा यदि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है तो इस सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए सबसे ज्यादा प्रतिनिधि चुनाव करने का काम भी उत्तर प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग कर रहा है, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के पास अपना कोई भवन नहीं है किराये के भवन में चल रहा है , जहाँ से इतने जन प्रतिनिधि चुने जाने हैं उनके पास खुद का भवन नहीं है उनकी समस्या मैं समझ सकता हूँ इसलिए आज नये  भवन के लिए भूमिपूजन हो रहा है अब आने वाले डेढ़ साल में 6 ये भवन 6 मंजिला हो जाना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”1114241116″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews