UP Weather : 2 दिन तक तेज हवा का अलर्ट, 16 फरवरी के बाद कोहरा, क्या होगी बारिश? पढ़िए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

गुरुवार को पूरे दिन 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेगी, जबकि कुछ जिलों में हवाओं की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
Weather Update

UP Weather Update Today : फरवरी के महीने में उत्तर प्रदेश के मौसम में अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। 18-19 फरवरी तक प्रदेश में बादल, बारिश, घने कोहरे और शीतलहर को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।हालांकि इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 फरवरी को प्रदेश मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में तेज हवा चल सकती है। पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 16 फरवरी से एक बार फिर कोहरे का सिलसिला शुरू होगा। फरवरी के इस बदले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि समय से पहले गर्मी फसलों पर असर डाल सकती है।

2 दिन इन जिलों में चलेगी तेज हवा

पूर्वी और पश्चिमी संभाग के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, आज़मगढ़, रायबरेली, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, मऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

UP Weather : जानें पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल

  • 14 फरवरी को प्रदेश मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में तेज हवा । इस अवधि में पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
  • 16 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
  • 15, 16 और 17 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान भी किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
  • प्रदेश में 19 फरवरी तक मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews